
शाहजहांपुर झांसी:- थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम तालौड़ के दादा हरप्रसाद लोधी पब्लिक स्कूल प्रागंण में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को एक बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाकर लाइव दिखाया गया। जहां प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व और नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) पर जोर देते हुए महिला आरक्षण कानून के महत्व और विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय में उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष समेत समस्त पुलिस स्टाफ के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, बालक एवं बालिकाओं के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं,विद्यालयों में पदस्थ अध्यापकाओ एवं छात्राओं ने इस लाइव प्रसारण को देखा।


