Explore

Search

September 5, 2026 5:49 pm

best news portal development company in india

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक,सौंपी गयी जिम्मेदारियां

 

 

शोभायात्रा से लेकर अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा को दिया आकार

 

गुरसरांय(झांसी)। 8 अप्रैल बुधवार को ब्राम्हण समाज की एक बैठक नगर के परशुराम मन्दिर में मेजर अखिलेश पिपरैया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्रा मार्ग को निश्चित किया गया।बैठक में आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।सभा में यह तय किया गया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां,बैंड-बाजे,पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक ध्वज शामिल रहेंगे। शोभायात्रा को ऐतिहासिक और अनुशासित बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और तैयारी करने पर जोर दिया। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है और सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।बैठक में सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।अंत मे पं अनुज द्विवेदी नागर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन पं सार्थक नायक ने किया। इस अवसर पर पं रामनारायण पस्तोर,बद्री प्रसाद त्रिपाठी,रामप्रकाश अडजरिया,संदीप कोठारी,अशोक मिश्रा,ऋषभ वशिष्ठ,रमेश कुमार पटेरिया,अश्विनी पश्तोर,रासबिहारी तिवारी,अनिल पंडा महाराज,पवन स्वामी,जे.जे.मिश्रा,स्वदेश पाठक,रामजी विदुआ,अशोक पटेरिया,मुकेश शर्मा,गुल्लन महाराज,भुवनेंद्र अरजरिया,मोनू मिश्रा,लक्ष्मी नारायण पाठक आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india