Explore

Search

September 5, 2026 5:55 pm

best news portal development company in india

सरसैडा-इंदी तक सड़क निर्माण का एमएलसी ने किया भूमि पूजन

 

 

 

गुरसरांय(झाँसी)। विकासखण्ड बामौर के सरसैडा गाँव से इंदी जाने के लिए 7 अप्रैल मंगलवार को मंगलकारी काम का विधिवत भूमि पूजन एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किया। इसके बाद एक विशाल विकास को लेकर आम सभा हुई जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रमा आरपी निरंजन ने कहा कि जो भी काम आपने बताये मैंने पूरी जिम्मेदारी से शासन स्तर पर इस संबंध में मांग उठाई। और प्रदेश की योगी सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर सहयोग दिया।इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में आरपी निरंजन ने कहा कि बुंदेलखंड में कहावत है की हम अगर सौ रुपये किसी के यहां व्यवहार करते हैं तो दूसरा व्यक्ति इसके बदले दूना व्यवहार करता है मेरा फर्ज है पूरे क्षेत्र में विकास के लिए एक मॉडल रूप में रिकॉर्ड स्थापित कर भाजपा सरकार को और अधिक मजबूती के साथ जन-जन के सहयोग से देख सकूँ। और सरसैडा गांव के लोगों ने सड़को से लेकर आवासों की जो मांग रखी हैं। वह भी जल्द पूरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि राजेश पटेल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने विकास के लिए और जनकल्याण के लिए एमएलसी रमा आरपी निरंजन से जो भी मांग रखी उन्होंने उससे दूना हम क्षेत्रवासियों को विकास करके दिखाया है। इसके लिए उनका क्षेत्र की जनता का और भी अधिक जुड़ाव इस हद तक हो गया है कि वह हर जाति धर्म समाज आम खास के परिवार के मुखिया की तरह हो गए है।इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप टाडा,ग्राम प्रधान सरसैड़ा गीता पिन्टू पटेल,खलक पटेल,दीपक पांचाल,नानक पटेल,जगमोहन पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india