झांसी के कस्बा,थाना पूंछ क्षेत्र अन्तर्गत,बडेरा रेलवे फाटक के समीप,एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना,रेलवे के अधिकारियों द्वारा,थाना पूंछ में दी गई,मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक, वेद प्रकाश पाण्डेय,के द्वारा,घटना स्थल पर पहुंच कर,शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया,वही थोड़ी देर बाद,मृतक की शिनाख्त, 50 वर्षीय,बलराम पुत्र,कड़ोरे अहिरवार,निवासी ग्राम फतेहपुर स्टेट,थाना पूंछ जिला झांसी के रूप में हुई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों के अनुसार,मृतक पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था,इस वर्ष फसल में भारी नुकसान होने के कारण,वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था,और काफी परेशान रहता था,परिवार का कहना है कि,इसी तनाव के चलते यह हादसा हुआ,पुलिस मामले की जांच कर रही है, और सभी पहलुओं को,ध्यान में रखते हुए,आगे की कार्रवाई,की जा रही है।


