Explore

Search

September 5, 2026 12:44 pm

best news portal development company in india

श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने पांडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर धाम परिसर का भ्रमण किया

 

 

पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज के सानिध्य में आयोजित 30 वें पंडोखर धाम महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ में श्री धाम वृंदावन से पधारे विश्व प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पंडित श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने श्रद्धा मंच पर पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज से भेंट की उपरांत मंच पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजन मैं शामिल हुए।

श्रद्धा मंच के कार्यक्रम उपरांत पंडोखर पीठाधीश्वर गुरु शरण जी महाराज ने श्री देवकीनंदन ठाकुर जी को धाम परिसर में स्थित पांडव कालीन श्री पांडेश्वर महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पांडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

पंडोखर पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज ने ठाकुर जी को श्री हनुमंत पांच अखाड़े का अवलोकन कराकर विस्तृत रूप में अखाड़े के संबंध में उन्हें जानकारी दी। अखाड़े पर ही दोनों सिद्ध संतों श्री गुरु शरण महाराज एवं पंडित श्री देवकीनंदन ठाकुर जी की लगभग 10 मिनट तक एकांत में गुप्तगू हुई। उपरांत धाम में संचालित निशुल्क भोजनालय का अवलोकन किया।

श्री गुरु शरण महाराज ने धाम पर आए मेहमान श्री ठाकुर जी को श्री राम महायज्ञ की यज्ञशाला, प्रेतशिला, निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का अवलोकन कराया। धाम परिसर में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज, हाथी वान महाराज, श्याम मोहिनी मंदिर सहित पंडोखर धाम के प्रमुख मंदिर श्री बालाजी हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के उपरांत भिंड जिले में स्थित बढ़ा धाम पर पहुंचकर हाथीवान महाराज एवं प्रेत सरकार के दर्शन किए और पुनः पंडोखर धाम पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित माही शर्मा एंड ग्रुप द्वारा प्रदर्शित रासलीला सहित विभिन्न प्रकार के ब्रिज नृत्य एवं झांकियां का आनंद लिया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india