Explore

Search

April 17, 2026 3:20 pm

best news portal development company in india

सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सेंवढा विधानसभा के ओला प्रभावित गांव थरेट पहुँच कर खेतों का जायजा लिया

 

 

सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सेंवढा विधानसभा के ओला प्रभावित गांव थरेट पहुँच कर राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियो एवं ग्राम वासियों के साथ खेतों मे जाकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया‌‌, उन्होंने कहा कि यहाँ किसानों को शत प्रतिशत नुकसान हुआ है, इस अवसर पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि ‌एक भी जरूरत मंद सर्वेक्षण में वंचित नहीं रहना चाहिए । उपस्थित ग्राम वासियों से उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है ,जल्द सर्वे कराकर मुआवजा राशि जारी की जायेगी । ग्रामवासियों ने विधायक श्री अग्रवाल को बड़े-बड़े ओले हाथ में देकर बताया कि इतनी बड़े-बड़े ओले उनके खेतों में गिरे हैं, उनका 100% नुकसान हो गया है ।

 

इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष देवेश चौधरी, के अलावा जिला अध्यक्ष भाजपा रघुवीर कुशवाहा , महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंत्री हरकिशन कुशवाहा भाजपा नेता राममिलन गुप्ता, नेत सिंह किरार, जितेन्द्र शर्मा बाबू जी एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार राजेंद्र जाटव ‌, हल्का पटवारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india