“रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव जी*
समथर , झांसी, केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की गेंहू की फसल का सही मूल्य मिल सके इसके लिए समथर मोंठ रोड पर स्थित नगर की गल्ला मंडी में गेट के पास
पहाड़पुरा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पेक्स लिमिटेड समथर का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र 2025-26का शुभारम्भ हुआ। समिति के अध्यक्ष भरत राजपूत बरनाया ने बताया कि सरकार की तरफ से किसानों के गेंहू का समर्थन मूल्य 2585 रुपया प्रति कुंतल है। सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में 20/ रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से आयेगा परन्तु खरीद होते समय किसानों को अपनी जेब से गेंहू तुलाई पल्लेदारी खर्चा तुरंत देना है।
आज प्रथम नगर के रहने वाले किसान भगवत दयाल मुदगिल की 50 कुंतल गेहूं की तुलाई की गयी । समिति के सचिव रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि उनके पास पिछले स्टाक में शेष बची एक हजार बोरियां रखी थी उन्ही बोरियों में भरकर खरीद शुरू की है अभी तक गेंहू खरीद के लिए नया बारदाना नहीं आया है कुछ दिनों में आने की उम्मीद है। आगे गेंहू खरीद के लिए आज 42 किसानों के नम्वर लगने की जानकारी भी सचिव रामप्रकाश तिवारी द्वारा दी गई है ।
उक्त अवसर पर खरीद का शुभारंभ पर समिति अध्यक्ष भरत राजपूत ने पूजन कर किया। इस अवसर पर समिति सचिव रामप्रकाश तिवारी, उप मंडी प्रभारी मनीष यादव एवं किसान धीरेंद्र सिंह सेनापत, लल्लू राजा गुर्जर, मुकेश दीखता, रवि लक्ष्यकार, प्रेम नारायण राजपूत दातावली, मुनालाल व्यास, भीम राजपूत, सहित बहुत से किसान उपस्थित रहे।


