समथर झांसी: समथर दबोह मार्ग पर ग्राम तुलसनपुरा के करीब दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई, मोटर साइकिल सवार हुए घायल। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दबोह तिराहा के पास रहने वाले कासिम पुत्र लल्लू खान अपनी पत्नी मदीना के साथ मोटरसाइकिल से दबोह की ओर से समथर आ रहे थे तभी कबूतरा डेरा दवोह रोड निवासी तनस पुत्र भूरे समथर से मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने डेरा की ओर जा रहा था जैसे ही दोनों मोटर साइकिल सवार तुलसनपुरा के करीब पहुंचे दोनों की मोटरसाइकिले आपस में टकरा गई,जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।उक्त घटना की सूचना राहगीरों द्वारा डायल 112 एवं एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलने पर डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


