Explore

Search

September 5, 2026 7:11 pm

best news portal development company in india

सड़क पर खोदा गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक सवार घायल

 

मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र में लापरवाही के चलते सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बकुवां गांव से करीब 200 मीटर आगे जल निगम की टंकी के पास मोंठ-भांडेर मार्ग को बीच से लगभग एक फीट चौड़ाई में खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

 

वृहस्पतिवार दोपहर भांडेर की ओर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक का पहिया इसी गड्ढे में जाने से बाइक असंतुलित हो गयी और वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके से गुजर रहे एक युवक ने मानवता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद संबंधित विभाग ने उसे ठीक नहीं कराया, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india