Explore

Search

September 5, 2026 7:12 pm

best news portal development company in india

सोलर प्लांट कंपनी के अधिकारियों और किसानों की जमीन का एग्रीमेंट से संबंधित हुई बातचीत

 

झांसी गरौठा – गरौठा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम निपान में आज 160 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के तहत अन्तक रियल्टर्स कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच संवाद हुआ । कंपनी के प्रेसीडेंट आनंद सिंह ने कहा कि हम किसानों की जमीनें उनकी सहमति से ही लेगे और यह एग्रीमेंट 29 वर्ष 11 माह के लिए होगा जिसमें किसानों की सिंचित जमीनें लगभग 40 हजार रूपये एकड़ वार्षिक और असिंचित जमीनें 25 हजार रूपये एकड़ वार्षिक के हिसाब से ली जाएगी ।। हमारी कंपनी की पॉलिसी किसानों के हितों के व उनके समन्वयन के साथ कार्य करना है ।वहीं वाइस प्रेसीडेंट अनुराग तिवारी ने भी किसानों के भ्रमित प्रश्नों को सहजता के साथ समझाया ओर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया तिवारी ने कहा कि हमारे लिए किसान सर्वोपरि है जब तक किसान संतुष्ट न हो । लीगल एड. सुधीर कुमार मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राम निपान ,रमपुरा ,टोला , गरौठा खास की लगभग 600 एकड़ जमीन चिह्नित की जाएगी और किसानों के हितों का संरक्षण के साथ जमीनों का एग्रीमेंट कराया जाएगा और किसी भी समस्या के लिए किसान भाई उनसे बात कर सकता है ।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india