गुरसराय। थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम अड़जरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सुबह घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम मयंक पटेल पुत्र विनोद पटेल को गांव के ही एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक ग्राम प्रधान विनोद पटेल का पुत्र था। बताया गया कि करीब 20 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा और मन्नतों के बाद उनके घर जुड़वा संतान—एक बेटा और एक बेटी—का जन्म हुआ था, जिसमें मयंक इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गुरसराय शैलेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक सिंह दार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे है


