Explore

Search

September 5, 2026 8:50 pm

best news portal development company in india

नौ दिनों तक पंडालों में विराजमान मां शेरावाली की शोभायात्रा नगर में भक्तों को दर्शन देने के लिए निकली, भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया

 

 

समथर झांसी:-नगर के पंडालों में देवी माता के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मातारानी को चैत्रीय नवरात्रि की परमा तिथि को विराजमान कर नौ दिनों तक सुंदर एवं मनमोहक झांकियां सजाकर संध्याकालीन आरती की जिसमें मातारानी के भक्तों ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। दशमी तिथि को नगर के चौपड़ बाजार स्थित नागा मन्दिर के देवी पंडाल,मोहल्ला तिवरियाना के देवी पंडाल एवं कटरा बाजार के देवी पंडाल में विराजमान मां शेरावाली की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली, आयोजक कमेटियों द्वारा मां का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया,शोभायात्रा में मां के श्रृंगार को देखकर भक्त भावविभोर हो गए, नगर के निवासियों ने अपने-अपने घरों पर आरती का थाल सजाकर मातारानी की आरती की।शोभायात्रा में बैण्ड बाजे एवं डीजे पर बजने वाले सुंदर एवं मनमोहक भजनों को सुनकर भक्तगण जय माता दी बोलकर,नाचकर एवं झूमकर चल रहे थे,मातारानी की शोभायात्रा में गुलाब के फूलों एवं इत्रों की वर्षा की जा रही थी,जिससे नगर की गलियां सुगंधित फूलों एवं इत्र की महक से महक उठी, जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियां ही दिखाई दे रही थी,शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह नगर के श्रद्धालुओं द्वारा हलुआ,पूड़ी सब्जी,फल,मिष्ठान,शीतल शरबत एवं जल का वितरण किया गया।उक्त शोभायात्रायें अपने-अपने पंडालो से निकलकर चौपड़ बाजार,अग्गा बाजार,महाराजा राधाचरण सिंह छतरी चौराहा,नगर पालिका कन्या विद्यालय,मोहल्ला लोहियाना,कटरा बाजार सहित विभिन्न मार्गो से निकलकर भक्तों को दर्शन देते हुए अपने-अपने पंडालो में पहुंची, जहां मातारानी की आरती कर मातारानी के भक्तजनों द्वारा मां की विदाई करते हुए आंखों में आंसू लिए विसर्जन के लिए मोंठ समथर मार्ग पर स्थित कुठौंद नहर शाख ले गए,जहां भक्तों ने जय माता दी जय माता दी के जयकारे लगाते हुए मां को नम आंखों से विदा करते हुए विसर्जन किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india