Explore

Search

February 10, 2026 5:42 am

best news portal development company in india

महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में द्विदिवसीय वार्षिक उत्सव एवं खेल कूद प्रतियोगिताओ का हुआ शुभारंभ

 

 

*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर (ध्रुव जी)*

 

 

 

समथर झाँसी:- महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय अभिनव विद्यालय कुरैठा प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका कन्या विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती शिवकांति,मनोज कुमार गुप्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। विद्यालय में पदेन प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने अतिथियों का तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं बैच लगा कर स्वागत किया। खेल कूद प्रतियोगिताआ के शुभारंभ पर विधालय के छात्र धावक अंशुल द्वारा मशाल लेकर खेल ग्राउंड का एक चक्कर लगाने के बाद जूनियर हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के छात्र छात्राओं की दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, खो खो, कबड्डी, आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।जिसमें विधालय के छात्र/छात्राओं ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह कंसाना ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बा क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अनुशासन सिखाना और शारीरिक क्षमताओं को बड़ाना है। प्रधानाचार्य रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के द्विदिवसीय कार्यक्रम में आज खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई कल सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके उपरांत प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार दिनांक 10/2/26 को कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक गोविंदराम उपाध्याय ने किया। उक्त अवसर पर अखिलेश कुमार,सुरेंद्र कुमार चौरसिया,बृजेश कुमार,संतोष कुमार,दिनेश यादव,सुनील कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार नगाइच,हरकेश, संतोष प्रधान,कृष्ण कुमार यादव, हियाद खान,शिशुपाल सिंह,दीपेश जलोथरिया,सरनाम कुशवाहा,अनिल राजपूत,बृजनंदन राजपूत,फूल सिंह,कृष्णचंद्र,खुशीराम,सचिन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india