Explore

Search

February 8, 2026 5:58 am

best news portal development company in india

फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा दो प्रार्थना पत्रो का मौक़े पर निस्तारण किया गया

गरौठा झांसी

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन गरौठा में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति भी मौजूद रहे।
तहसील समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनी गयी।
तहसील समाधान दिवस में 80 प्रार्थना पत्र मौके पर आए जिसमें दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएमओ सुधाकर पांडे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा तहसीलदार अमृतलाल कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनोज प्रियदर्शी डॉ अमित राय सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india