Explore

Search

February 4, 2026 7:20 am

best news portal development company in india

प्रियंका सिंह दांगी ने पहली वेतन से बच्चों को बांटी किताबें-कॉपियां

बंगरा (झांसी) – मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रियंका सिंह दांगी ने अपनी सफलता को समाज सेवा से जोड़ते हुए एक अनुकरणीय पहल की है। प्रियंका दांगी ने अपनी पहली वेतन से अपने पैतृक गांव में स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
ब्लॉक बंगरा के ग्राम खजुराहा घाघरी निवासी प्रियंका सिंह दांगी ने आज अपने गांव पहुंचकर स्कूली बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। प्रियंका ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर प्रियंका दांगी के पति प्रदीप सिंह दांगी ने कहा कि आज उन्हें अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है कि उनकी पत्नी ने अपनी पहली वेतन को स्वयं पर खर्च करने के बजाय बच्चों की शिक्षा और समाज के हित में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
इसके साथ ही दांगी परिवार द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए गांव के बुजुर्गों को कंबल भी वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
गौरतलब है कि प्रियंका सिंह दांगी ने हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पति प्रदीप सिंह दांगी वर्तमान में मध्य प्रदेश विद्युत विभाग में कार्यपालन यंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
इस सामाजिक कार्यक्रम के दौरान दांगी परिवार की ओर से दिनेश सिंह दांगी, राजेंद्र सिंह दांगी, ज्ञान सिंह दांगी, संतोष, बलबीर सिंह दांगी, प्रदीप सिंह दांगी, प्रियंका दांगी एवं संदीप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने प्रियंका दांगी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।,,,, बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india