*रिपोर्ट मानवेंद्र सिंह गुर्जर (ध्रुव जी)*
समथर झांसी:-नगर के मोहल्ला शिवनगर वार्ड नंबर 25 में स्थित श्री शिवजी के मंदिर पर भक्तजनों द्वारा सावन माह से प्रतिदिन संध्याकालीन रामायण का पाठ किया जा रहा था, पूर्णमासी को रामायण पाठ समापन के उपरांत मंदिर पर सामूहिक रूप से वैदिक रीति रिवाज अनुसार हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ,हवन के उपरांत मंदिर पर कन्याभोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।रमाकांत बादल आचार्य जी ने बताया कि समापन के बाद पुनः रामायण का पाठ मंदिर पर प्रतिदिन किया जाएगा। उक्त अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार,बॉबी तिवारी,प्रकाश नारायण मुद्गल,नीटू गुर्जर,रामलखन झा,माधव सिंह गुर्जर,पार्षद नवल किशोर मुद्गल,ओमजी गुर्जर,संजय यादव,दीपांशु सिंह,कार्तिक गुर्जर सहित भक्तजन उपस्थित रहे।


