Explore

Search

September 5, 2026 10:25 pm

best news portal development company in india

श्री रामराजा सरकार ज्योतिष केंद्र का संगीतमय सुंदरकांड के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

 

 

भानुप्रताप सिंह परिहार करेगें ज्योतिष केंद्र का संचालन

 

गुरसरांय(झांसी)- नगर के एक गार्डन में श्री रामराजा सरकार सुंदरकांड समिति के बीस वर्ष पूर्ण होने पर श्री रामराजा सरकार ज्योतिष केंद्र का उद्घाटन मैहर घराने के प्रख्यात संगीतगुरु पं परशुराम पाठक,क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत,संत प्रखर महाराज,महावीर शरण गुड्डन महाराज मल्लरनाथ रामगढ़,कैलाश शंकर राजौरिया,आलोक कृष्ण शास्त्री,पूर्व चेयरमैन पं देवेश पालीवाल,जिला पंचायत सदस्य शत्रुघन सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड से हुआ,जिसमें देवेंद्र घोष,रानू तिवारी,दिनेश अलबेला ने भाग लिया। पूजन नारायणदास कुचवार ने कराया। इसके बाद मेजर अखिलेश पिपरैया ने संबोधित करते हुए कहा कि राम राज्य की स्थापना रामराज्य की आराधना से शुरू होती है। रामराजा सरकार ज्योतिष केंद्र से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की दिशा प्रशस्त होगी। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने भी संबोधित किया। विधिवत पूजन अर्चन नारायणदास कुचवार ने किया। इसके बाद नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद,संगीतकार,साहित्यकार,गुरसरांय,गरौठा,टहरौली,ककरबई सहित क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान द्वारा किया गया। संचालन घनेन्द्र परिहार एवं राजकुमार सेंन ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में नगर के पत्रकारों,शिक्षकों,साहित्यकारों का सम्मान किया गया। अंत मे आभार व्यक्त भानुप्रताप सिंह परिहार,दीवान सर एवं सीताराम सर ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर चंद्रशेखर व्यास,के.के.तिवारी,चंद्रप्रकाश चौरसिया,ठाकुरदास तिवारी,ओपी शर्मा,एपीओ सुशांत वर्मा,राजा चौहान,सुशील स्वामी,देवेंद्र यादव,मानवेंद्र यादव,विष्णु यादव,अनमोल यादव,चंद्रपाल,नीरज,शीलाशरण महाराज,समस्त ग्राम प्रधान,ग्राम सचिव,तकनीकी सहायक,रोजगार सेवक सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india