Explore

Search

September 5, 2026 10:26 pm

best news portal development company in india

सकल हिन्दू समाज सम्मेलन हुआ संपन्न

 

 

समथर झांसी:-नगर के किला गेट बाहर अग्गा बाजार स्थित रामलीला मैदान में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दू समाज समथर के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू धर्म गुरु श्री श्री 1008 श्री रामदूत दास महाराज जी, मुख्य बक्ता के रूप में प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत रामजी भाईसाहब , विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संयोजिका मातृशक्ति कानपुर प्रांत डॉ. सीमा दीदी, बिशेष अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत नरहरि दास जी महाराज समथर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर के बाल संत श्री श्री 1008 बालकदास जी महाराज मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भगवान श्री राम एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तिलक लगाकर माल्यार्पण पर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हिंदुत्व केवल एक उपासना पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में हिंदू समाज का संगठित होना अनिवार्य है, क्योंकि जब समाज संगठित होता है, तभी राष्ट्र सुरक्षित और समृद्ध होता है। नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं बस्त्र पट्टिका भेट कर सम्मानित किया।।उक्त अवसर पर जिला प्रचारक चंदन जी,विभाग कार्यवाहक शशिकांतजी,खंड कार्यवाहक उमाशंकर जी,नगर शाखा प्रमुख शिबम नामदेव सहित विश्व हिंदूपरिषद,बजरंग दल,हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय जनतापार्टी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संत महात्मा सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

समथर से मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india