गुरसरांय(झांसी)- नगर में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छठवीं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा सोमवार सुबह 11 बजे गल्ला मंडी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों और सभी चौराहों से गुजरी,जिसमें देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।यात्रा में युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न झांकियों,देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन पर हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति का अनुपम प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासन को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की,जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय प्रख्यात कथावाचक शांतनु महाराज,ज्योतिषाचार्य दीपेंद्र अरजरिया,महंत राकेश दास जी महाराज,रामगढ़ सरकार महावीर शरण गुड्डन महाराज,विधायक जवाहरलाल राजपूत,कुंवर मृगेंद्र सिंह,अमित सिंह जादौन,डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया प्रमुख थे। इस अवसर पर भगत सिंह समाज कल्याण समिति के सदस्य एचपी सर,अभिषेक सिंह चौहान,राकेश सर,जितेंद्र सिंह सोनू शास्त्री सहित बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम का संचालन घनेंद्र सर ने किया। अंत में सभी का आभार भगत सिंह समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक जय ठाकुर ने व्यक्त किया।


