Explore

Search

September 5, 2026 11:16 pm

best news portal development company in india

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रबंधन समिति ने किया निरीक्षण

 

 

गुरसरांय(झांसी)- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर स्थित खैर इंटर कॉलेज में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रबंधन समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण स्थल,मंच व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रमों,बैठने की व्यवस्था,साफ-सफाई,विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को गरिमा,अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना के साथ आयोजित किया जाए। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों,देशभक्ति गीत,भाषण एवं झांकियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष पं. देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर एवं प्रधानाचार्य पं. धनप्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि देश के संविधान,लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है,जिसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सतीशचंद्र चौरसिया,ओमप्रकाश शर्मा,आलोक दुबे,राकेश खरे,सुशील स्वामी,नरेन्द्र सिंघई,पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्नीलाल वर्मा,रमेश मौर्य,जितेंद्र पटेल,अखिलेश तिवारी छिरौरा,कमलापत उपाध्याय,सुधीर पाठक,गोपाल अग्निहोत्री,सुनील व्यास,इंद्रभूषण द्विवेदी,हरिश्चंद्र नायक,अखिलेश पाराशर,जितेंद्र सेन,रवि सेन,सागर पटेल,संजय कुशवाहा,अखिलेश एवं अवधेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने पर बल दिया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india