गुरसरांय(झांसी)- गुरसरांय से गरौठा रोड पर अज्ञात वाहन की टैक्सी की भिड़ंत मे 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जिसमें से 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया जबकि जानकी पुत्री लालाराम उम्र 18 वर्ष, सीतारमैया पुत्र चिंतामन उम्र 55 वर्ष निवासी केरोखर को मृत घोषित कर दिया गया बकाया पांच लोगों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी था। जबकि आज सुबह नारायण पुत्र डमरू उम्र 50 वर्ष की इलाज दौरान मौत हो गयी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को थाना ककरबई के कैरोखर गांव से ऑटो में सवार होकर लोग गुरसराय में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही गरौठा रोड पर डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी। सूचना पर गुरसराय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। घायलों मे कल्लू पाल पुत्र कैलाश उम्र 22 वर्ष,पार्वती पत्नी नारायण उम्र 55 वर्ष,जयकुंवर पत्नी लालाराम उम्र 50 वर्ष,शिवानी पुत्री दृगपाल उम्र 18 वर्ष मन्नू पत्नी डमरू उम्र 70 वर्ष, जगवती पत्नी रामसेवक उम्र 60 वर्ष, हीरा पत्नी दृगपाल उम्र 40 वर्ष, शीला पत्नी मुन्ना उम्र 40 वर्ष हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झाँसी रिफर कर दिया गया है जबकि द्रौपदी पत्नी हनुमत उम्र 26 वर्ष,जैसी पुत्र हनुमत उम्र 7 वर्ष,सचिन पुत्र हनुमत उम्र 3 वर्ष,रामवती पत्नी गोविंददास उम्र 60 वर्ष,अरविंद पुत्र लालाराम उम्र 20 वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में इलाज जारी चल रहा था।


