सार्थक नायक
गुरसरांय(झाँसी)- दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को आमंत्रण पत्र दिया गया।दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में नावली सरकार आश्रम प्रांगण कुरैठा में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान,जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी एवं बामौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार ने लखनऊ जाकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को आमंत्रण पत्र दिया। कार्यक्रम के संयोजक डा. जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह तक चल रहे ज्ञान यज्ञ समारोह में श्री विष्णु महायज्ञ,श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ सामूहिक कन्या विवाह,रामलीला,कवि सम्मेलन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी ने बताया कि धार्मिक आयोजन कहीं न कहीं व्यक्ति के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाता है। जिससे उसकी जिंदगी सार्थकता की ओर जाती है। क्योंकि व्यक्ति का जीवन धर्म के बिना अधूरा है।वहीं कार्यक्रम के सह संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचिका पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) एवं श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न कराया जायेगा।


