सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी)–नगर के डॉ.राम मनोहर लोहिया पी जी महिला महाविद्यालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ मां सरस्वती के अवतरण दिवस व ऋतुराज के आगमन का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसंत पंचमी त्योहार हमें प्रकृति की सुंदरता और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का अहसास करता है। पराक्रम दिवस के मौके पर बोलते हुए प्राचार्य ने कहा आज हमारे बीच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस नहीं है लेकिन उनकी अमर कीर्ति हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह,डॉ धीरज दीक्षित,प्रीति अडजरिया,वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा,रामलला यादव,पूजा सोनी,अरविंद नामदेव, बृजेंद्र कुमार,अरुण कुमार,अनुराग सिंह,छाया,लाली,सुनीता एवं सैकड़ो छात्राएं मौजूद रही। इस अवसर पर संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं आभार अरविंद नामदेव ने किया।


