सार्थक नायक
गुरसरांय (झांसी)। बसंत पंचमी के महापर्व पर मोदी चौराहा स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शिव क्लिनिक पर मुख्य अतिथि आध्यात्मिक ज्ञान दिल्ली आशुतोष आश्रम से पधारे संत महाराज बालकदास एवं संत अमित सिंह दो चरणों में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल खां रामायणी शास्त्री,विशिष्ट अतिथि के रूप गौ प्रमुख और धार्मिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पंडित अखिलेश तिवारी सुट्टा रहे। इस दौरान मां सरस्वती की वंदना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लाल खां रामायणी शास्त्री द्वारा प्रस्तुत की गई। जबकि मुख्य अतिथि महाराज बालक दास द्वारा अपने उद्बोधन में आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में गहराई से प्रकाश डालते हुए मानव के अंदर गीता,वाईविल सिद्ध किया(दिव्य दृष्टि) कि परमात्मा की प्राप्ति तत्व ज्ञान से ही संभव है के बारे में ए टू जेड ज्ञान गंगा की डुबकी में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को जीने की कला के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान हरिकिशोर पटेल,भगवत नारायण,थान सिंह, बबलू वैध,राजू यादव,घंटी लाल अग्रवाल,हरिओम पटेल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अंत में आभार व्यक्त उमाकांत गुप्ता ने व्यक्त किया।


