समथर झांसी:- थाना में महाराजा वीरसिंह राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रामचंद्र ने किया। उनके साथ मिशन शक्ति टीम मे महिला कांस्टेबल जूली मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। टीम ने महिलाओं से जुड़े अपराधों, उनकी रोकथाम और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं, और उन्हें पुलिस द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
*समथर से मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर की रिपोर्ट*


