Explore

Search

September 6, 2026 1:02 am

best news portal development company in india

बम्होरी चैलेंज कप 3 की विजेता रही ललितपुर

 

आज का फाइनल मैच ललितपुर और शिमलापुर के बीच खेला गया जिसमें शिमलापुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 92 रनों पर ऑल आउट हो गई 93 रनों लक्ष्य का पीछा ललितपुर टीम ने 6 विकेट खोकर हासिल किया और बम्होरी चैलेंज कप 3 की विजेता रही।

वही टूर्नामेंट का समापन आदरणीय डॉ M L आर्य ब्लड बैंक प्रभारी झांसी और उनके साथ पधारे अतिथियों के द्वारा किया गया। इस मैच के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सेवाराम आर्य पूर्व प्रधान जयप्रकाश गौतम रहे। विजेता टीम ललितपुर को डॉ M L आर्य जी द्वारा 41000 रूपए की धनराशि के साथ 6 फुट की ट्रॉफी प्रदान की गई । जबकि उप विजेता टीम शिमलापुर को हमारे गांव के प्रधान सेवाराम आर्य और पूर्व प्रधान जयप्रकाश गौतम जी द्वारा 21000 रूपये की धनराशि ओर 5.5 फुट की ट्रॉफी प्रदान की गई । प्लेयर ऑफ द मैच ललितपुर टीम के शिवम कंबोज रहे जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शिमलापुर टीम के अमित गुर्जर रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india