1 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित होगी श्रीमद्भागवत कथा
सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी)- दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रण पत्र दिया गया।दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में नावली सरकार आश्रम प्रांगण कुरैठा में 1 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान एवं बामौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार ने लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रण पत्र दिया। कार्यक्रम के संयोजक डा. जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह तक चल रहे ज्ञान यज्ञ समारोह में श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ सामूहिक कन्या विवाह, रामलीला, कवि सम्मेलन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं एक सप्ताह ज्ञान यज्ञ में विभिन्न मठों के संत एवं मंत्री गणों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि इस भव्य धार्मिक आयोजन में संतों के साथ साथ क्षेत्र की जनता की सहभागिता कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेगी।श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विभिन्न विभागों के मंत्रियों के आने का आश्वासन मिला है जो धार्मिक आयोजन में सहभागी बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वहीं कार्यक्रम के सह संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचिका पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) एवं श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न कराया जायेगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए नावली सरकार आश्रम प्रांगण को अयोध्या नगरी की तरह भव्य रूप दिया जा रहा है और धर्म प्रेमियों को रूपरेखा तैयार कर अलग अलग जुम्मेवारी सौंपी गई है।


