Explore

Search

September 6, 2026 1:02 am

best news portal development company in india

9 सूत्रीय मागों को लेकर किसानों ने निकाली पैदल यात्रा

 

 

डिप्टी कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र

 

सार्थक नायक

 

गुरसरांय (झांसी)।किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1:00 बजे किसान यात्रा गुरसरांय पहुंची। यात्रा के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गरौठा को अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।किसान नेता उत्तम सिंह पटेल ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में तिल,उड़द एवं मूंगफली की फसलें लगभग 80 प्रतिशत तक नष्ट हो चुकी हैं, इसके बावजूद किसानों को न तो फसल क्षति का मुआवजा मिला और न ही किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत बीमा का लाभ दिया गया। उन्होंने किसानों की सिंचाई समस्या को गंभीर बताते हुए एरच बांध का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि तहसील गरौठा क्षेत्र में प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि ली जा रही है। इससे पूर्व डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। ऐसे में किसानों को बार-बार भूमि से बेदखल न किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। साथ ही गरौठा तहसील में भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।किसानों ने हर घर जल योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने, क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत,ग्रामीण इलाकों में संचालित गोशालाओं की जांच, अन्ना पशुओं से मुक्ति तथा किसानों को कर्जमुक्त किए जाने की मांग उठाई।इसके अतिरिक्त ज्ञापन में परीक्षा बांध से निकली गुरसरांय नहर के चौड़ीकरण, एरच बांध पर सोलर प्लांट लगाए जाने, पेयजल इकाई योजना शुरू करने, क्षेत्र में हवाई अड्डा निर्माण तथा गरौठा तहसील को जिला घोषित किए जाने की मांग भी शामिल रही।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उत्तम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रवि खरे, मनीष पटेल,जयपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान नेता एवं किसान उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india