गुरसरांय(झांसी)- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीमारदारों के लिए निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का रविवार को क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे भवन का बारीकी से पूरे परिसर का जायजा लिया और जो भी कार्य अधूरे पाए गए, उन्हें तय समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निर्माण कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार लगभग 49 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सामुदायिक भवन का भूमि पूजन 23 सितंबर 2025 को किया गया था। भवन के निर्माण से बाहर से इलाज कराने आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी,जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक आपातकालीन भवन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कराने की पहल करने की बात कही। पत्रकारों से अलाव में चर्चा करते हुए कहा कि जन-जन को बेहतरीन नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना चाहिए इसके लिए किसी भी संबधित विभाग के अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,उन्होंने जल्द से जल्द आपातकालीन वार्ड तैयार हो इसके लिए जगह डिजाइन उपलब्ध कराने की बात कही ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का वर्तमान में हो रहे निर्माण को भी विकसित किया जा सके।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.ओ.पी. राठौर,मनोज जैन बंटी ठेकेदार,डॉ. रवि,डॉ हर नारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


