Explore

Search

January 15, 2026 8:16 am

best news portal development company in india

भाजपा मंडल गुरसरांय में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल का प्रवास,बूथ स्तर के कार्यों की हुई समीक्षा

 

रिपोर्ट सार्थक नायक

गुरसरांय(झांसी)- भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरसरांय में जिले की टीम सहित प्रवास पर पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मंडल स्तर पर बूथों पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर एवं विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण से संबंधित कार्यशाला को संबोधित किया।कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर चल रहे अभियानों में पूर्ण ऊर्जा,समर्पण और सक्रियता के साथ जुटकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की असली ताकत होता है और आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी उपस्थित रहे। वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष खरे भैया ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जवाहर राजपूत,जयपाल सिंह चौहान,अरुण मिश्रा,बद्री त्रिपाठी,उदय लुहारी,दिनेश परिहार एवं सहजेंद्र उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त अतिथि के रूप में कृष्णचंद तिवारी,नेहिल सिंघई,मनीष कोरी,प्रीति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजीव नायक द्वारा किया गया।कार्यशाला में के.पी.शर्मा,भरत राठौर,पवन स्वामी,नितेश मोदी,रामजी पटेल,हरप्रसाद पटेल,शत्रुघ्न बुंदेला,खन्ना त्रिपाठी,ललित पटेल,अभय प्रताप सिंह,पुष्पेंद्र पटेल,अखिलेश तिवारी,योगेश पटेल,जुगल खरे,अखिलेश खरे,देवेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष आशीष खरे ने सभी अतिथियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india