Explore

Search

September 6, 2026 3:15 am

best news portal development company in india

अब तेज गति से सुधारी जायेगी गुरसरांय की स्वास्थ्य सेवाएं:डॉक्टर रविशंकर

 

 

गणमान्य नागरिकों,स्वास्थ्य अधिकारियों की हुई बैठक

 

 

रिपोर्ट सार्थक नायक

 

गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय के द्वारा जनता को बेहतरीन सुविधाएं कैसे मिले इसको लेकर जिले के डिप्टी सीएमओ झांसी डॉक्टर रविशंकर,एसीएमओ डॉक्टर अंशुमान तिवारी,डॉक्टर रमाकांत सोनी,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर और नगर के प्रमुख लोगों में वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह,जयप्रकाश बरसैंया,सार्थक नायक,आयुष त्रिपाठी,कौशल किशोर,रतनदीप सिंह,सोम मिश्रा,कुलदीप यादव,शौकीन खान के बीच व्यापक चर्चाएं हुई। जिसमें नगर के लोगों ने हाल ही में हटाए गए डॉक्टर रजनीश यादव को रोकने के साथ-साथ हड्डी विशेषज्ञ व विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती के साथ साथ अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए रेडियों लोजेस्ट की नियुक्ति व हर आपातकालीन सेवा में आए मरीजों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात रखी जिस पर स्वास्थ विभाग के मौजूद अधिकारियों ने जल्द से जल्द उक्त समझाएं निस्तारण का भरोसा दिलाया। वही सफाई कर्मी की तैनाती करने की बात भी कही गई उक्त स्वास्थ्य सुधार हेतु हुई बैठक में उपस्थित डॉक्टरों से लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों ने सौहार्द पूर्ण वातावरण के बीच बैठक सम्पन्न हुई बाद में लाल खां रामायणी द्वारा रचित बुन्देलखण्ड भाषा व सरल हिंदी भाषा के बारे में अपनी रचना प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित मीडिया के लोगों का जनहित में किए जा रहे कामों को लेकर सम्मानित भी किया गया।आज ही गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जनता की मांग पर जन औषधि का भी जिले से आएं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने उद्घाटन किया। इस दौरान डॉक्टर रविशंकर ने कहा कि जन औषधि केंद्र से जनता को बहुत कम दरों में बेहतरीन दवाएं अब मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त डॉक्टर ओपी राठौर ने किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india