Explore

Search

September 6, 2026 3:54 am

best news portal development company in india

गुरसरांय में ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले पर बने क्षतिग्रस्त जाल में धंसीः घटना का वीडियो वायरल

 

 

गुरसरांय नगर के मुहल्ला पाएगा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले पर बने जाल में धंस गई। यह घटना नाले पर लगे लोहे के क्षतिग्रस्त जाल के कारण हुई,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस घटना से लगभग आधे घंटे तक वार्डवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस रास्ते में नाले पर आधा दर्जन से अधिक जाल लगे हुए जिसमें से 50 फ़ीसदी जाल क्षतिग्रस्त है। इन क्षतिग्रस्त जाल पर कई बार बच्चे,बूढ़े लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं हालांकि, इस समस्या का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।घटना का एक वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाले के जाल में धंसा हुआ और आसपास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से क्षतिग्रस्त नाले के जाल को तत्काल बदलने की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india