Explore

Search

September 6, 2026 6:24 am

best news portal development company in india

दो बाइकों की भीषण भिड़ंत,एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर प्रधान ने अपनी गाड़ी से घायल को पहुँचाया अस्पताल

 

गुरसरांय(झाँसी)- गुरसरांय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आड़ी सड़क के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र राकेश 22 वर्ष निवासी ग्राम बढ़वार,थाना टोड़ीफतेहपुर के रूप में हुई है।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी,लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल की हालत बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने ग्राम बढ़वार के प्रधान बद्रीप्रसाद पटेल को फोन पर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही प्रधान बद्रीप्रसाद पटेल बिना देरी किए अपनी निजी कार लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुँचाया,जहाँ उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय पर प्रधान मदद के लिए नहीं आते,तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india