Explore

Search

October 23, 2026 9:03 am

best news portal development company in india

अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मोठ(झांसी)- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोठ में अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता एवं कवियों का सम्मेलन विधायक जवाहरलाल राजपूत की देख रेख में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जमुना दास कुशवाहा एवं ववीना विधायक राजीव परीक्षा तथा झांसी सदर विधायक रवि शर्मा तथा जिला ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी की प्रीति पटेल के अलावा और भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंच पर आसीन हुए कार्यक्रम की शुरुआत में अनामिका जैन द्वारा भक्ति संगीत भजन गाया गया और भक्ति गीत के बाद सभी अतिथियों को माल्यार्पण और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा कहा गया कि जब तक हमारी सरकार रहेगी उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी एवं भू माफियाओं को नहीं बक्शा जायेगा। इस कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्रीय जन सैलाव अधिक संख्या में रहा। जिन्होंने बड़ी शांतिपूर्वक यह कार्यक्रम को देखा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india