Explore

Search

October 23, 2026 10:00 am

best news portal development company in india

सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव, चाबीमैन ने दी सूचना

 

ट्रेन हादसे में मौत या आत्महत्या? रहस्य सुलझा रही पुलिस

 

रानीपुर- झांसी-प्रयागराज रेलवे लाइन पर रानीपुर रोड रेलवे स्टेशन से आगे मऊरानीपुर स्टेशन के बीच खंभा संख्या 1188/6-8 के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के मुताबिक रात में किसी समय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब चाबीमैन नियमित जांच पर निकला तो उसने रेलवे ट्रैक के पास शव को कई टुकड़ों में बिखरा देखा। इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी गई।

 

सूचना पर रानीपुर चौकी प्रभारी निखिल सिंह अपने हमराह पुलिस कर्मी सुमित भारती, शशिभूषण सिंह और प्रेम कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और शव के टुकड़ों को एकत्रित कर विधिक कार्रवाई शुरू की।

 

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india