Explore

Search

December 8, 2025 12:08 am

best news portal development company in india

मिशन शक्ति के तहत दी गई योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

 

मऊरानीपुर ब्लाॅक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी में चोपाल लगा कर ओर घर घर जा कर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के दिशा-निर्देश में किया गया। माननीय मुख्यमन्त्री जी उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाये जा रहे महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्यक्रम किया गया। इसमें थाना घाट लहचूरा थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा की अगुवाई में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और लड़कियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाएँ और लड़कियाँ कैसे इनका लाभ लें, इसके बारे में उन्हें विस्तार से बताया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रसव के समय लड़की के जन्म पर माँ को शासन द्वारा सहायता दी जाती है। बच्चियों के लिए सुमंगला योजना भी चलाई जा रही है। सभी इसका लाभ लें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें। बच्चियों की शादी पर भी सरकार अभिभावकों को रुपए देती है।

इसमें बताया गया कि योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू किए गये हैं। कहीं भी बाहर या घर में या निर्जन स्थान पर अचानक कोई परेशानी आने पर इन नंबरों पर बात की जा सकती है।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गयी। वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषों और लड़कियों को 112, 101, 181, 1076, 1098, और 108 नंबरों और इनके प्रयोग की जानकारी और महत्व से भली-भाँति अवगत कराया गया। कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल इन नंबरों की मदद लेने को कहा गया। थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक गौतम, हेड़ कांस्टेबल प्रवीणकुमार, कांस्टेबल धर्मवीर, राधा, रोशनी, ने भी सभी को पृथक-पृथक इन नंबरों और योजनाओं की जानकारी दी। अन्त में बम्होरी के ग्राम प्रधान सेबाराम जी ने अपने यहाँ सभी का आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india