Explore

Search

September 6, 2026 10:38 am

best news portal development company in india

मेधावी छात्रा ऊषा कुशवाहा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

 

थाने का निरीक्षण कर दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

 

शाहजहांपुर (झाँसी)- नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा ऊषा कुशवाहा कक्षा 10 की छात्रा को एक दिन का थाना शाहजहांपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया थानाध्यक्ष सोबरन सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करते ही उषा कुशवाहा ने समस्त थाना स्टाफ को बुलाकर लंबित प्रकरणों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पुलिस दिन रात सुरक्षा में कार्य कर रही है।महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण में कोई कसर नही छोड़ती है।मौके पर एक प्रकरण आया जिसको उन्होंने तुरंत निस्तारित करने आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क,शस्त्रागार,बंदी ग्रह एव जी डी रिपोर्ट कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india