दतिया | इंदरगढ़, सेंवढ़ा, दतिया, भांडेर, बड़ौनी। क्षत्रिय समाज में जागरूकता लाने एवं एकता लाने के उद्देश्य लेकर चलने वाला संगठन करणी सेना भारत मध्यप्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर क्षत्रिय समाज के हक की लड़ाई के लिए मैदान में है जिसमें समाज के युवा बढ़ चढ़कर जुड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में संगठन ने विशाल रूप ले लिया है।
इसी क्रम में करणी सेना भारत के जिला संरक्षक ठा.सोनू चौहान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल चंदेल ने राहुल सिंह सोलंकी को जिला सचिव नियुक्त किया है। जिला सचिव नियुक्त होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुॅं.भरत सिंह सोलंकी, राहुल राजा परमार, प्रदुम चौहान, रामलखन पटैल एवं जिला कार्यकारिणी व समस्त मित्र मंडली के द्वारा राहुल सिंह सोलंकी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


