समथर (झांसी)- शासन के आदेश अनुसार जन जन को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे पी एम स्वनिधि योजना पुनर्गठन लोककल्याण मेला अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद समथर में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, एवं खाद्य पूर्ति निरीक्षक सत्यम भारती द्वारा पी एम स्वनिधि मेले का आयोजन किया गया। इस संबंध में लोगों को ऋण से संबंधित जानकारी दी गई। तथा इसके प्रति जागरूक किया गया। तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके नगर पालिका स्टाफ सभी पार्षद गढ़, नगर पालिका कर्मचारी एवं नगर संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना सीधे भ्रमण करते हुए नगर के अन्य खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले दुकानदारों से मिले और उन्हें पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली लाभान्वित योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक समझाकर जागरूक किया। उन्होंने नगर के सभी प्रतिष्ठान दुकान विक्रेताओं से सम्पर्क किया और उन्हें विस्तार पूर्वक समझाकर कर जागरूक किया। उन्होंने कहा जी एस टी सुधार से सीधा ग्राहकों का फायदा होगा। व्यापार अधिक समृद्ध होगा उन्होंने कहा स्वदेशी अपनाओ। स्वदेशी का मतलब जो भारत में निर्मित हो। जिसमें भारत के यूवाओं का निर्मित कार्य अनुभव व परिश्रम लगा हो। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जी एस टी के अन्तर्गत प्रतिदिन खरीदने वाली खाद्य सामग्री चीजों पर टैक्स घटाकर परिवार की बचत बढ़ाई है। यह सिर्फ टैक्स नहीं अपितु जन जन के लाभान्वित सुधार एवं उपभोक्ताओं और जन जन के लिए विकास का नया दौर है। उन्होंने जी एस टी सुधार से दवाइयां भी किफायत में मिलेंगी। उन्होंने कहा सभी खरीदारों को स्वदेशी सामग्री अपनाने को जागरूक करो। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने नगर पालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विधालय की छात्राओं ने चित्रकला पृष्ट पर रंगों से सुशोभित विभिन्न प्रकार प्राकृतिक दृश्य आलेखन आदि के चित्र बनाकर अपना हुनर प्रदर्शित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कला में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया।


