मिशन शक्ति के तहत आज ग्राम इमलोटा में प्रभारी निरीक्षक महोदय सरिता मिश्रा थानाध्यक्ष घाट लहचूरा द्वारा सभी महिलाओं को जागरूक किया गया तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।
वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को 112, 101, 181, 1076, 1098 और 108 नंबरों और इनकी उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि ये नंबर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गये हैं। कहीं भी जरुरत पड़ने पर या कहीं विपत्ति में पड़ने पर महिलायें व बच्चियाँ तत्काल इनकी सहायता ले सकती हैं। उसमें बताया गया कि प्रसव के समय बच्ची के जन्म पर माँ को पाँच हजार रुपए दिए जाते हैं। बच्चियों के लिए सुमंगला योजना भी चलायी जा रही है, जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। बच्चियों की शादी पर भी सरकार अभिभावकों को रुपये देती है, इसके लिए आनलाइन फार्म भरना पड़ता है। इस अवसर पर वहाँ थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा, हेड़ कांस्टेबल भूमराज, कांस्टेबल, कुलदीप, रखेन्द्र, अनुराग, आरती, राधा, वर्षा तथा अन्य ग्रामीण लोग वहाँ उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने सभी महिलाओं से मुलाकात की। वह महिलाओं से मुलाकात करते समय बहुत खुश दिखाई दे रही थीं। महिलाएँ भी उनसे मिलकर बहुत खुश हुईं। थानाध्यक्ष महोदया ने उनसे इन नंबरों का लाभ उठाने को कहा।
अन्त में ग्राम प्रधान इटायल द्वारा वहाँ उपस्थित सभी बच्चियों व महिलाओं तथा अन्य उपस्थित लोगों को नाश्ता-पानी और मिष्ठान वितरण कराया गया।


