Explore

Search

September 6, 2026 12:14 pm

best news portal development company in india

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन से टहरौली तहसील अध्यक्ष बने राघवेन्द्र पटेल

 

तहसील टहरौली में आज सिद्धनाथ आश्रम पर बुधवार को समय 1 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन की बैठक बाबूसिंह यादव अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन के तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी राघवेन्द्र पटेल को सर्वसम्मति से बनाया गया मुख्य अतिथि मुकेश राजपूत को सभी ने पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया वहीं नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष को सभी ने शुभकामनाएं दीं

जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि पत्रकारों का शोषण करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा

वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा

पूर्व प्रधान आशाराम कुशवाहा बमनुआ ने कहा कि पत्रकार देश में पीड़ित वंचितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं जब प्रशासन किसी की सुनवाई नहीं करता है तो अपनी कलम की आवाज से पत्रकार ही न्याय दिलाने का काम करते हैं

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, तहसील संरक्षक बाबूसिंह यादव,कल्लू वर्मा गरौठा,प्रदीप शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार भसनेह, पवन कुमार,नेहा श्रीवास,पुष्पेंद्र श्रीवास, नमन पाठक मऊरानीपुर, संजय कुशवाहा सुरेंद्र प्रजापति आयुष मिश्रा,राजकुमार मिश्रा, बिपिन शर्मा,रिंकू परिहार, शिबम बेरबई,अनिल चंदवारी विशाल कुशवाहा, हरेंद्र आर्य,प्रिंस बुंदेला सहित आदि मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india