Explore

Search

December 7, 2025 7:19 pm

best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा में जनसेवा के रूप में कार्य करें कार्यकर्ता:अपर्णा दुबे

 

 

गुरसरांय(झांसी) – भाजपा कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में एक पखवाड़े के तहत मनाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जिसमें महिला मोर्चा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभायेगी यह बात क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अपर्णा दुबे ने महिलाओं के बीच कही।भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोशल मीडिया प्रमुख अपर्णा दुबे ने सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात महिला कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख अपर्णा दुबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस पूरा देश एक पखवाड़े के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रमों के बीच मनाया जायेगा। आगे उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां सर्व समाज के व्यक्ति का सम्मान व देश हित में कार्य किया जाता है। वहीं आज हम देश वासियों को गर्व है कि पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से भारत अपने आप में एक सम्मान का परचम फहरा रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से उत्तम प्रदेश बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के तहत विभिन्न संस्थाओं में महिलाओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम,सफाई अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करेंगीं।इस अवसर पर कविता शर्मा जिला उपाध्यक्ष, संध्या निरंजन जिला मंत्री,कविता अग्रवाल मण्डल महामंत्री,देव कुमार प्रजापति जिला कार्यकारिणी सदस्य, हरेन्द्र कुमारी राजपूत, संगीता देवी, द्रोपदी कुशवाहा सहित आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में कविता शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india