Explore

Search

February 8, 2026 9:35 am

best news portal development company in india

गस्ती के दौरान पुलिस ने SDO,PHE गाड़ी से देसी मदिरा की 18 पेटी पकड़ी

 

अमरसिंह राव दिनकर -जिला व्यूरों चीफ

भाण्डेर -भांडेर पुलिस को गस्ती के दौरान अवैध रूप से बिक्री हेतु देसी मदिरा की 18 पेटी से भरी बोलोरो गाड़ी वो भी सरकारी जिस पर मध्य प्रदेश शासन एस डी ओ,पी एच ई लिखा है पकड़ी गई यह पुलिस के साहस एवं ईमानदारी का परिचय देता है । वैसे तो अफसर और नेताओं की मिली भगत से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का कारोबार चल रहा है भांडेर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव व आरक्षक वीर प्रताप कोमुखवरी की सूचना पर बोलेरो का पीछा किया,
पुलिस को आता देख ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर रामगढ़ मार्ग की ओर भागा किंतु गाड़ी अनियंत्रित होकर दयाराम पाल के मकान के पास फंस गई और जल्दबाजी में ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भाग गया पुलिस ने वहां पास खड़े कुछ राहगीरों को रोक कर उनकी सहमति से पंचनामा बनाकर पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी ली गई पीछे की डिग्गी में 18 पेटी देसी मदिरा के क्वार्टर भरी पेटियां जब्त की वही शराब की कीमत 67500 रुपए आं की गई है । मय गाड़ी के चार लाख 675 00 की संपत्ति पुलिस ने जप्त की है । मौके पर पंचनामा के साक्षी जयप्रकाश दांगी पुत्र हरि शरणव अंकित पुत्र बलबीर शर्मा के समक्ष वीडियोग्राफी कर 18 पेटी क्वार्टर सैंपल के रूप में लेकर सील बंद कर दिया गया और गाड़ी नंबर एमपी 32 ZB 2741 है। उसे भी जप्त कर लिया गया है ।
नित्या एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो चीफ के द्वारा प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव से मोबाइल के माध्यम से पूछताछ करने पर बताया गया किआबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अज्ञात प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलास की जा रही है। देखते हैं कौन-कौन साहब व उनके, सहकर्मी गिरफ्त में आते हैं या बच निकलते।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india