तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तम शिक्षा के साथ एक अच्छा भविष्य का संकल्प लेकर संचालित होने वाले विद्यालय आलोक नायक इण्टर कॉलेज के इतिहास में कॉलेज के छात्र छात्राओं कि कड़ी मेहनत का एक और नया पहलू जुड़ गया उत्तर प्रदेश बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भविष्य में आगे बढ़ कर राष्ट्र निर्माण हेतु मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करें
विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी शर्मा ने कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं विद्यालय परिवार परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है


