Explore

Search

November 22, 2026 2:20 am

best news portal development company in india

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त झांसी (कमिश्नर )की अध्यक्षता में हुआ

 

समाधान दिवस में कुल 85 प्रार्थना पत्र

मौक़े पर 4 का निस्तारण

 

गरौठा झासी

।आज दिनांक 21/11/26 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील प्रांगण गरौठा में मंडलायुक्त झांसी व एडीएम झांसी की उपस्थिति में एवं गरौठा उप जिलाधिकारी सुनीलकुमार एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष पाण्डेय तथा तहसीलदार अमृत लाल की देखरेख में संपन्न हुआ आज समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 45 पुलिस के 12 बिधुत विभाग के 8 नगरपालिका के 4 पूर्ति विभाग के के 4अन्य 12 कुल 85 प्रार्थना पत्र आये जिनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौक़े पर निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के लिए सौंपने को कहा गया है आयुक्त मंडल झांसी ने क्षेत्र से आये सभी फरियादियों की फरियाद को सुना और कुछ प्रार्थना पत्र से सम्बंधित कर्मचारी को निस्तारण करने के लिए कहा और यह भी कहा जितने भी प्रार्थना पत्र आये उन सभी प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण किया जाये यदि नहीं हुआ या किसी भी तरह कि लापरवाही बरती तो उस कर्मचारी को बक्सा नहीं जायेगा मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक सोनी पूर्ति निरीक्षक गरौठा सुमित कुमार सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार गुरसराय सहायक अभियंता सिंचाई विभाग बामोर खंड विकास अधिकारी बामोर बाबू सिंह खंड विकासअधिकारी गुरसराय मुरारी विद्यार्थी खंड शिक्षा अधिकारी बामोर प्रदीप भास्कर खंड शिक्षा अधिकारी गुरसराय प्रतिनिधि दिव्यांशु कोतवाली प्रभारी गरौठा रावेन्द मिश्रा थाना एरच से एस आई विनोद कुमार थाना ककरवई से विजय शंकर मिश्रा के अलावा तहसील गरौठा के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india