Explore

Search

October 2, 2026 3:23 am

best news portal development company in india

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन

 

गुरसरांय(झांसी)- नगर में एक गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने पीडीए जन चौपाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानसिंह पाल प्रभारी झांसी,विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेश पटेल,कंचन राजपूत,राजेश पाल,हेमंत अहिरवार रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र यादव भोजला ने की। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई।जिसमें मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि बीजेपी सरकार ने जितने भी वादे किए वह सारे वादे झूठे किये गरीब जनता को आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है महंगी गैस बढ़ती महंगाई महंगी बिजली आदि से गरीब जनता परेशानी की हालत में दिख रही है समाजवादी सरकार ने जो भी वादे किये वह सारे वादे पूर्ण किये,समाजवादी पार्टी जो कहती है वही करती है झूठ का पुल नहीं बाँधती। अध्यक्षता कर रहे बृजेंद्र यादव भोजला ने कहा कि अब की बार सपा सरकार 2027 में समाजवादी पार्टी को लाना है समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला तब से मैंने किसी गांव में किसी व्यक्ति की कोई समस्या हो तुरंत उसके यहां पहुंचकर उसकी समस्याओं का निस्तारण करते हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चाहे वह ब्लॉक अध्यक्ष हो या बूथ अध्यक्ष हो सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से गरीब जनता मजबूर व्यक्तियों कि मदद के लिये खड़े रहते है। विशिष्ट अतिथि स्वदेश पटेल ने कहा कि पार्टी समाज के पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक,किसान और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।विशिष्ट अतिथि कंचन राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर तीखा हमला बोला। इसके अतिरिक्त सभा को प्रमुख रूप से राजेश पाल,हेमंत अहिरवार,पहलवान पटेल,राधेलाल बौद्ध धरू यादव,लल्लू नेता,गुट्टू यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और आगामी चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और घर-घर जाकर पीडीए संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जितेंद्र पटेल जिला पंचायत सदस्य के समाजवादी पार्टी में सम्मिलित होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनकी समाजवादी पार्टी में जुड़ने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर दिखाई दिए।संचालन दीपक यादव एवं आभार कमलेश वर्मा ने व्यक्त किया। चौपाल में सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण,सपा पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india