Explore

Search

October 2, 2026 3:26 am

best news portal development company in india

राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की मासिक बैठक संपन्न, जनहित और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

 

 

​गुरसरांय(झांसी)। राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत की मासिक समीक्षा बैठक नगर गुरसरांय स्थित कार्यालय मे सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मानव अधिकारों के संरक्षण,आम जनता की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।​बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शकुंन घोष ने वक्ताओं से कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसके अधिकारों की रक्षा करना है।राष्ट्रीय प्रभारी विनीता मिश्रा ने क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं,पीड़ितों को समय पर सहायता पहुंचाने और आमजन को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मानवाधिकार जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।शोषण और उत्पीड़न के मामलों में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निस्तारण के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति बनी।नए सदस्यों को जोड़कर संगठन की स्थानीय इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया।बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी ने किया। अंत में आभार प्रीती मिश्रा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यपाल सिंह बुंदेलखंड अध्यक्ष,कुलदीप जिला महामंत्री झांसी,हरिदास जिला उपाध्यक्ष जालौन,चंद्रप्रभा देवी कार्यकारिणी सदस्य,महेंद्र रायकवार जिलाध्यक्ष ग्रामीण झांसी,मीडिया प्रभारी रागिनी परिहार,आसाराम राष्ट्रीय जिला सचिव,धर्मेंद्र राजोरिया क्षेत्रीय समन्यवक,सोनम स्वर्णकार एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india