Explore

Search

September 16, 2026 3:18 pm

best news portal development company in india

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति

मोंठ (झांसी)। नगर के एक विवाह घर सभागार में भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य की अध्यक्षता में हुई। शुभारंभ भारत माता एवं संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये देती है। प्रदेश सरकार से भी किसानों के खाते में छह हजार रुपये वार्षिक देने की मांग की गई। उन्होंने खाद, बीज, उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्युत शुल्क कम करने की मांग उठाई। किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन की तैयारी किए जाने की बात कही।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। प्रांतीय संगठन मंत्री कानपुर प्रांत कमलेश जी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही। बैठक में प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र जी, संभागीय संगठन मंत्री चंदन जी, सह मंत्री प्रशांत चचोदिया, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नायक, प्रमोद तिवारी, जिला जैविक प्रमुख मिथिलेश तिवारी, राघवेंद्र राजपूत, रामकृपाल गुर्जर, वीरेंद्र राजपूत, उमेश पटेल, चंद्रशेखर पाल, रवि पाल, उपेंद्र मिश्रा व पवन मिश्रा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। उत्तर प्रदेश झांसी मोंठ से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह परिहार

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india