Explore

Search

October 2, 2026 3:24 am

best news portal development company in india

पॉक्सो एक्ट के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरूक

 

झांसी टहरौली

झांसी के तत्वावधान में आलोक नायक इंटर कॉलेज टहरौली में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए विशेष विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्रेयांश निगम, न्यायाधीश ग्राम न्यायालय टहरौली एवं अपर सिविल जज श्रीमती प्रेरणा यादव ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से संबंधित मामलों में कानून के विशेष प्रावधान लागू होते हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई उनकी फोटो मांगता है, छेड़खानी करता है अथवा किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो ऐसी घटना को छिपाने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता, अभिभावक या विद्यालय के शिक्षकों को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन की सहायता ली जा सकती है। छात्र-छात्राओं से अपने कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पॉक्सो एक्ट, कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india