Explore

Search

September 5, 2026 9:32 pm

best news portal development company in india

सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से नामांतरण कर कर अवैध कब्जा

 

झांसी

मौजा डडियापुरा में सरकारी झाड़ियां व बंजर भूमि का फर्जी तरीके से श्रेणी परिवर्तन (नामांतरण) कराकर उस पर अवैध कब्जा करने और बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सरकारी व निजी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता तिलयानी बजरिया निवासी रमजान वारसी पुत्र स्वर्गीय हबीब और शहाबुद्दीन हसनी ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मौजा डडियापुरा स्थित आराजी नंबर 1421 (रकबा 1.2220 हेक्टेयर) और आराजी नंबर 1413 (रकबा 0.2790 हेक्टेयर) में वे अपने परिवार के अन्य सहखातेदारों के साथ सह-मालिक और काबिज हैं।

फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी भूमि बेचने का आरोप

शिकायत के अनुसार, उक्त आराजियों से सटी हुई आराजी नंबर 1412/1 मि० व 1412/1 (खाता संख्या 40 व 41) दर्ज है। यह जमीन श्रेणी 14(3)ड के तहत सरकारी झाड़ियां व ग्राम सभा की बंजर भूमि की श्रेणी में आती है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india